9वीं मंजिल से डॉक्टर ने छलांग लगाकर दी जान, दो महीने बाद होने वाली थी शादी

दिल्ली। सूरत के सरथाना इलाके में शुक्रवार 21 नवंबर की शाम एक दर्दनाक घटना हुई, जब फिजियोथेरेपी डॉक्टर राधिका जमनभाई कोटाडिया ने एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। यह हादसा शाम करीब 7:15 बजे चाय पार्टनर कैफे में हुआ, जहां राधिका अक्सर अपने मंगेतर के साथ जाया करती थीं। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और सुसाइड के कारणों की जांच जारी है।

28 वर्षीय राधिका मूल रूप से जामनगर जिले के कलावड तालुका के मोती भेगड़ी गांव की रहने वाली थीं। वह अपने परिवार—माता-पिता और एक भाई के साथ सूरत के सरथाना स्थित विश्व रेजीडेंसी में रहती थीं। उनके पिता डायमंड फैक्ट्री में जेम आर्टिस्ट का काम करते हैं। राधिका सरथाना के जकातनाका क्षेत्र में विकास शॉपर्स की पहली मंजिल पर श्रीजी फिजियो क्लिनिक चलाती थीं और पेशेवर रूप से काफी सक्रिय थीं।

छह महीने पहले राधिका की सगाई हुई थी और उनकी शादी 19 फरवरी 2026 को तय थी। घटना वाले दिन वह रोज़ की तरह क्लिनिक गईं और दोपहर में घर लौट आईं। शाम को उन्होंने ऑफिस स्टाफ से योगी चौक जाने की बात कही और सरथाना बिजनेस हब की 9वीं मंजिल स्थित कैफे पहुंचीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर बाद वह अचानक उठीं, रेलिंग पर चढ़ीं और नीचे कूद गईं।

जमीन पर जोरदार आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक राधिका की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर परिवार और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राधिका अपने मंगेतर के साथ अनबन को लेकर मानसिक तनाव में थीं, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस परिवार और परिचितों से बयान लेकर पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई