सावन में जरूर घूमें भोले बाबा का रहस्यमयी अधूरा शिव मंदिर,

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित अधूरा शिव मंदिर, आस्था और रहस्य का अद्भुत संगम है। यह मंदिर अपने अधूरे निर्माण के बावजूद चमत्कारी और पूजनीय माना जाता है। हर साल सावन के पावन महीने में यहां भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ता है और विशेष मेला का आयोजन होता है।
मंदिर की खासियत:
अधूरे निर्माण के बावजूद पूर्ण श्रद्धा का केंद्र है
रहस्यमयी कहानी जो मंदिर को विशेष बनाती है, साथ ही यहाँ सावन में लगता है भव्य मेला और आयोजन
कैसे पहुंचे अधूरा शिव मंदिर, देव बलौदा:
हवाई मार्ग: रायपुर का स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा (50 किमी) इसका नजदीकी एयरपोर्ट है. वहां से टैक्सी या बस उपलब्ध हैं.
रेल मार्ग: दुर्ग रेलवे स्टेशन (15 किमी) या रायपुर रेलवे स्टेशन (40 किमी) से टैक्सी लेकर देव बलौदा पहुंच सकते हैं.
सड़क मार्ग: रायपुर (40 किमी) और भिलाई (20 किमी) से सड़क मार्ग द्वारा मंदिर पहुंच सकते हैं.
लोकल ट्रांसपोर्ट: देव बलौदा गांव तक ऑटो या प्राइवेट वाहन से पहुंचा जा सकता है. सावन के महीने में मेला स्थल पर पार्किंग और अन्य सुविधाएं मिलती हैं.





