महासमुंद में दिवाली जैसा नजारा! राज्य स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, होगा भव्य दीप प्रज्ज्वलन।

महासमुंद। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 05 नवम्बर को जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित समारोह में खाद्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि होंगे। शासन द्वारा राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर को सभी जिला मुख्यालयों में दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने आमजनों को अपने घरों में भी दीप प्रज्ज्वलन करने अपील किया है। राज्योत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कवि संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे, मुख्य कवि के रूप में मौजूद रहेंगे। साथ ही कोरबा से श्रीमती किरण सोनी, मुंगेली से देवेन्द्र प्रसाद वीर रस, कवर्धा से अभिषेक पांडेय अपने कविताओं से श्रोताओं को आनंदित करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button