बलौदाबाजार : जिला पंचायत सीईओ ने योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर उप अभियंता अवैतनिक

बलौदाबाजार। जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल ने मंगलवार को पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।

सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा से जल संरक्षण कार्य, एनआरएलएम के तहत समूह गठन, स्वच्छ भारत मिशन में एफएसटीपी, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और ओडीएफ की स्थायित्व जैसी योजनाओं की गहन समीक्षा की। साथ ही अटल डिजिटल सेवा केंद्र की प्रगति का भी जायजा लिया गया।

बैठक में अनुपस्थित रहने पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उप अभियंता राम प्रसाद जोशी को अवैतनिक करने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और बेहतर परिणाम देने के निर्देश दिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई