पत्नी से विवाद, पति ने ससुराल में लगाई फांसी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम तार्री (भरदा) के युवक ने अपने ससुराल ग्राम भेड़ी ( में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम तार्री निवासी डोमन हल्बा (40 वर्ष) मंगलवार को अपने ससुराल पत्नी व बच्चों से मिलने आया था। विवाद होने के बाद रात को ही घर से निकल गया। 

बुधवार को सुबह 7:30 बजे पुन: अपने बच्चों से मिलने ससुराल पहुंचा। इसके बाद घर से निकल कर मुढिया जाने वाले मार्ग पर खेत में लगे पेड़ पर फांसी लगा ली। मृतक अपनी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। एक माह पहले भी पत्नी से मारपीट की थी। जिसके कारण पत्नी अस्पताल में भर्ती थी। वह वहां से अपने मायके आ गई थी। पत्नी ने गुरुर थाने में मारपीट की रिपोर्ट लिखवाई है। मृतक डेमन की एक लड़की व लड़का है। ससुर चुरामन खरे ने बताया कि उनका दामाद का व्यवहार ठीक नहीं था। सुरेगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डौडीलोहारा भेज दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई