कोंडागांव में लड़की के चक्कर में विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या

कोंडागांव: शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नगर पालिका चौक इलाके में एक युवती को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, एक युवती के पुराने और नए आशिक के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि युवती के पुराने आशिक ने गुस्से में आकर चाकू से नए आशिक पर हमला कर दिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई