दुर्ग में पति-पत्नी के विवाद ने ली जान, पति ने फांसी लगाकर दी जान

दुर्ग। जामुल थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच का विवाद इस कदर बढ़ गया कि मामला आत्महत्या तक पहुंच गया। बताया जा रहा कि पति पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी इसकी शिकायत करने थाने चली गई। इधर पति ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि मृतक की पहचान हीरालाल साहू 40 वर्ष के रूप में हुई है। वो घासीदास नगर बॉम्बे आवास में रहता था। हीरालाल के एक बेटा और बेटी हैं। हीरालाल मकान बनाने का ठेका लेने का काम करता था। बताया जाता है कि हीरालाल और उसकी पत्नी के बीच पिछले 5-6 सालों से पट नहीं रही थी। आए दिन झगड़ा होने पर दोनों के बीच तलाक की स्थिति आ गई थी। पत्नी बार-बार तलाक मांग रही थी, लेकिन हीरालाल उसे तलाक नहीं दे रहा था।

इस बात को लेकर सोमवार दोपहर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। दोपहर 12.30 बजे के करीब पत्नी हीरालाल की शिकायत करने की बात कहकर थाने जाने के लिए निकली। वो थाने पहुंची भी नहीं थी कि उसका लड़का दौड़ता हुआ पहुंचा और बोला की पापा ने फांसी लगा ली है। जब पत्नी घर पहुंची तो देखा कि हीरालाल कमरे के अंदर फंदे पर झूल रहा है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button