बिलासपुर में पति-पत्नी विवाद में डायल 112 आरक्षक पर हमला, वर्दी फाड़ी

बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के रिवर व्यू कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे डायल 112 के आरक्षक मनीराम साहू को आक्रोशित पति ने बेरहमी से पीट दिया और वर्दी फाड़ दी। घटना 4 अक्टूबर की शाम करीब 7.45 बजे हुई।

आरक्षक मनीराम साहू, जो तिफरा पुलिस कालोनी के निवासी हैं और डायल 112 सरकण्डा ईगल 2 में पदस्थ हैं, चालक पालेश्वर नायक के साथ कोनी आईटीआई गेट के सामने निशा पटेल के घर पहुंचे। निशा ने बताया कि उनके पति मयाराम पटेल गाली-गलौज कर विवाद कर रहे हैं। आरक्षक ने मयाराम को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अचानक गुस्साए मयाराम ने आरक्षक पर हमला कर दिया। उन्होंने मनीराम को जमीन पर पटकते हुए मारपीट की और वर्दी भी फाड़ दी। इस दौरान आरक्षक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग सके।

पुलिस ने आरक्षक की शिकायत पर मयाराम पटेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 132, 221, 296, 351, 2 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना ने पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों में चिंता पैदा कर दी है।

घटना से स्पष्ट है कि घरेलू विवाद में हस्तक्षेप करने पहुंचे कानून के हाथों को भी लोग चुनौती देने से नहीं हिचक रहे हैं। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, डायल 112 और पुलिस अधिकारियों ने आरक्षक मनीराम साहू की सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई