धमतरी: अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त

धमतरी। सुशासन तिहार के तहत मिली शिकायत पर जिला प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए मगरलोड तहसील के डूमरपाली-खिसोरा क्षेत्र में पैरी नदी से अवैध रूप से रेत निकालते हुए एक चैन माउंटेन जेसीबी मशीन जब्त की है।
यह कार्रवाई डूमरपाली के ग्रामीणों की शिकायत पर की गई, जिसमें अवैध रेत खनन और ऊंचे दामों पर रेत बेचने की बात कही गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने खनिज विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेत खनन में लगी जेसीबी मशीन को जब्त कर खिसोरा ग्राम पंचायत में सुरक्षित अभिरक्षा में रख दिया है।
प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।





