DGCA ने एअर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज को दी सुरक्षा मंजूरी

दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सोमवार को एअर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को पहली बार ग्राउंड हैंडलिंग ऑपरेशन के लिए सुरक्षा मंजूरी प्रदान की। यह कदम भारत में एविएशन सेक्टर की सुरक्षा मानकों को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

DGCA के मुताबिक, कंपनी को यह मंजूरी उसके सिक्योरिटी मैनेजमेंट सिस्टम, रिस्क कंट्रोल मैकेनिज्म, रिपोर्टिंग सिस्टम, ट्रेनिंग मॉड्यूल और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की गहन जांच के बाद दी गई। इस कदम से यात्रियों की सुरक्षा और हवाई अड्डों पर सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर होगी।

इसके साथ ही भारत, एशियन-पैसिफिक रीजन में मलेशिया के बाद दूसरा देश बन गया है जिसने ICAO (इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन) के दिशानिर्देशों के अनुरूप इतना व्यापक ढांचा लागू किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मंजूरी भारत की ग्लोबल एविएशन रैंकिंग को मजबूत करेगी और भविष्य में विदेशी एयरलाइंस के साथ सहयोग का मार्ग खोलेगी।

इधर, केंद्र सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। नया इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 सोमवार से लागू हो गया है। इसके तहत अब हर विदेशी नागरिक को भारत में प्रवेश और प्रवास के दौरान अपनी संपूर्ण जानकारी देना अनिवार्य होगा। यदि कोई व्यक्ति फर्जी पासपोर्ट या वीजा के जरिए भारत में प्रवेश करता है तो उसे 7 साल तक की सजा और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। इन कड़े प्रावधानों का मकसद भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना और अवैध प्रवासियों पर रोक लगाना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई