BREAKING: देवेंद्र यादव की बढ़ी मुश्किले, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

बिलासपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किले लगातार बढ़ रही है। बीमारी का उपचार कराने के लिए देवेंद्र यादव रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती है। इस बीच उनकी जमानत याचिका रद्द होने की जानकारी सामने आ रही है।

हाईकोर्ट ने देवेंद्र यादव की जमानत याचिका को रद्द कर दिया है। देवेंद्र यादव के वकील ने रायपुर लोअर कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। देवेंद्र यादव और ओम प्रकाश बंजारे के खिलाफ पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में 449 पेज का चालान पेश किया है। आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसक प्रदर्शन मामले में आरोपी बनाया है।

17 अगस्त को हुई थी गिरफ्तार

देवेंद्र यादव को पुलिस ने 17 अगस्त 2024 को भिलाई स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया था।  जिसके बाद से लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ी। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद रहे।  

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई