भटगांव में 10.93 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, जल संरक्षण और पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

रायपुर। महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री तथा भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में 10.93 करोड़ रुपये के अहम विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इन कार्यों से जल संरक्षण मजबूत होगा, सिंचाई सुविधाएं बढ़ेंगी, प्राकृतिक सौंदर्य सुरक्षित रहेगा और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। साथ ही, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बनेंगे।
स्वीकृत कार्य इस प्रकार हैं-
- बृजेश्वर सागर जलाशय (भैयाथान): नवीनीकरण हेतु ₹4.94 करोड़
- कुर्रीडीह जलाशय (भैयाथान): जीर्णोद्धार हेतु ₹4.73 करोड़
- बसनारा जलाशय/तालाब (ओड़गी): मरम्मत व जीर्णोद्धार हेतु ₹1.26 करोड़
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि जल संसाधनों के संरक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और पर्यटन विस्तार से युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
भटगांव क्षेत्र के नागरिकों ने इस विकास सौगात के लिए राज्य सरकार और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार जताया है।





