DELHI CM: दिल्ली में नए CM की शपथ 19-20 फरवरी को!

दिल्ली। दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को हो सकता है। भाजपा नेताओं की आज बैठक भी हुई, जिसमें मुख्यमंत्री पद के लिए 9 नामों का चयन किया गया है।

मुख्यमंत्री के प्रमुख उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के मुख्य एजेंडे में विकास, साफ पानी, साफ हवा और यमुना नदी की सफाई जैसे मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी ने यमुना की सफाई के लिए काम शुरू कर दिया है और इसे पूरा करने का वादा किया है। दिल्ली में भाजपा ने 8 फरवरी को हुए चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की। इस बार कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली, जबकि भाजपा ने 71% स्ट्राइक रेट के साथ 40 सीटें बढ़ाईं। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) को 40 सीटों का नुकसान हुआ है।

18-19 फरवरी को विधायक दल की बैठक

भा.ज.पा. के विधायक और राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि विधायक दल की बैठक 18 या 19 फरवरी को होगी, जिसमें मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री का चुनाव विधायकों की बैठक में किया जाएगा, जो पीएम मोदी के लौटने के बाद होगी। 9 फरवरी को हुई पहली बैठक में भाजपा विधायकों ने पानी, सीवेज और यमुना जल की सफाई पर चर्चा की। पार्टी ने इन मुद्दों को प्राथमिकता पर लाने का निर्णय लिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई