सीवरेज टैंक में उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत, एक गंभीर; लापरवाही के आरोप पर हंगामा

रायपुर में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जहरीली गैस के संपर्क में आने से सभी कर्मचारी बेहोश हो गए थे।

घटना रात के समय हुई जब सफाई के लिए कर्मचारियों को टैंक में उतारा गया। बताया जा रहा है कि सबसे पहले एक कर्मचारी नीचे उतरा और गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए अन्य साथी भी एक-एक कर नीचे उतरे, लेकिन वे भी गैस की चपेट में आ गए।

हादसे के बाद सभी को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्रे और सत्यम कुमार शामिल हैं।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना किसी सुरक्षा उपकरण के कर्मचारियों को सीवरेज टैंक में उतारा गया। उनका कहना है कि जहरीली गैस की आशंका के बावजूद जरूरी सावधानियां नहीं बरती गईं, जिससे यह हादसा हुआ।

अस्पताल प्रबंधन ने बयान जारी कर कहा कि यह कार्य एक बाहरी कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा था और नियमित रखरखाव के दौरान यह दुर्घटना हुई। प्रबंधन ने दो मौतों की पुष्टि की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापरवाही के आरोपों के साथ हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई