Death Update (GGU): बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी छात्र मौत मामले में पीएम–फॉरेंसिक रिपोर्ट में हादसे को बताया गया कारण

Death Update (GGU): प्रबंधन की लापरवाही उजागर, SSP बोले– दोषियों पर होगी FIR..

बिलासपुर के सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र अर्सलान अंसारी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है।(Death Update (GGU) रिपोर्ट में मौत का कारण दुर्घटना बताया गया है, वहीं जांच में घटना स्थल को डेंजरस प्लेस के रूप में चिन्हांकित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही की पुष्टि होने के बाद अब जिम्मेदारों पर FIR दर्ज करने की तैयारी है। SSP रजनेश सिंह ने मामले में सभी तथ्यों की जानकारी दी।

बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी छात्र मौत मामले में पीएम–फॉरेंसिक रिपोर्ट में हादसे को बताया गया कारण,(Death Update (GGU))

बीते दिनों यूनिवर्सिटी कैंपस के तालाब में छात्र अर्सलान अंसारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। जांच टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर इसे खतरनाक क्षेत्र घोषित किया है। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया और परिसर में निगरानी व्यवस्था भी काफी कमजोर पाई गई।

प्रबंधन की लापरवाही उजागर, SSP बोले– दोषियों पर होगी FIR..

जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रबंधन की लापरवाही का मामला सामने आने के बाद हॉस्टल प्रबंधन से लेकर उस खतरनाक स्थान तक जिम्मेदार सभी लोगों पर FIR दर्ज की जाएगी। SSP रजनेश सिंह ने बताया कि गुरुघासीदास विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर गंभीर चूक की है, जिस वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस अब पूरे प्रकरण में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई