बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना को जान से मारने की धमकी,10 करोड़ की फिरौती की मांग

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ फेम हिमांशी खुराना को जान से मारने की धमकी मिली है। विदेश में बैठे गैंगस्टर ज़ीशान अख़्तर  ने उनसे 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

जानकारी के मुताबिक, हिमांशी को ईमेल के जरिए धमकी दी गई। ईमेल में 10 करोड़ रुपये देने की मांग की गई और रकम न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ ईमेल के साथ ऑडियो मैसेज भी भेजे गए थे।

हिमांशी ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। शुरुआती जांच में पुलिस ने ईमेल को कब्जे में लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। जिस आईपी एड्रेस से मेल भेजा गया, उसे ट्रेस किया जा रहा है।

गौरतलब है कि जीशान अख्तर का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। वह कथित तौर पर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड है और गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। फिलहाल वह फरार है।

मोहाली के एसपी (डी) सौरभ जिंदल ने बताया कि सोहाना थाने में जीशान अख्तर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

हिमांशी खुराना पंजाबी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्हें देशभर में पहचान टीवी शो ‘बिग बॉस 13’ से मिली थी। शो में वे सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल और आसिम रियाज जैसे सितारों के साथ नजर आई थीं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई