Death Of Innocent: खेलते-खेलते घर के पास बने मनियारी नदी के एनीकट में गिरने से दो साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत ….
मासूम देवेश निषाद घर का इकलौता बेटा बच्चे की अचानक हुई मौत से गांव में पसरा मातम

बिलासपुर जिले के हिरीं थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहदा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। (Death Of Innocent) यहां घर के पीछे बने मनियारी नदी के एनीकट में गिरकर दो साल के मासूम बच्चे की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है….
मासूम देवेश निषाद घर का इकलौता बेटा बच्चे की अचानक हुई मौत से गांव में पसरा मातम
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मोहदा निवासी रामदुलारी निषाद का दो वर्षीय बेटा देवेश निषाद 29 दिसंबर की सुबह करीब 11:30 बजे घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान उसकी मां घरेलू काम में व्यस्त थी। खेलते-खेलते मासूम पीछे के दरवाजे से निकलकर घर के पास बने एनीकट तक पहुंच गया और उसमें गिर गया। काफी देर तक नजर न आने पर मां ने बच्चे की तलाश शुरू की, तो एनीकट में उसकी लाश तैरती हुई दिखाई दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया…..





