Dead body of a newborn: रानीसागर तालाब में मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी

जन्म के कुछ घंटों बाद तालाब में फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम नगोई के आश्रित ग्राम लमरीडबरी में (Dead body of a newborn) रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के रानीसागर तालाब में एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब में शव देखकर तुरंत बेलगहना चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

जन्म के कुछ घंटों बाद तालाब में फेंके जाने की आशंका (Dead body of a newborn)

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला नवजात को जन्म के कुछ घंटों बाद तालाब में फेंकने का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटा भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है और हाल ही में प्रसव कराने वाली महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई