Dead body in the house: घर में मां और 2 बच्चों की मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

Dead body in the house: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मां और दो बच्चों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पूरा मामला छाल इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, एक घर के अंदर महिला के साथ दो बच्चों के शव मिले है। महिला की उम्र 35 साल और दोनों बच्चों की उम्र 12 से 15 साल है। तीनों शवो से बदबू आने पर गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची छाल थाने की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच में जुटी है।





