भूटान इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में कोंडागांव की दो बेटियों का कमाल, शोभा और नीता ने जीता गोल्ड

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की दो महिला खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर जिले का नाम रोशन कर दिया है। शोभा धाकरे और नीता नेताम ने 14 से 16 नवंबर तक भूटान में हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में भारत, भूटान, नेपाल और श्रीलंका समेत कई देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे।

दोनों खिलाड़ियों ने कुल 260 किलो वजन उठाकर अपनी ताकत, फिटनेस और जज्बे का बेहतरीन प्रदर्शन किया। शोभा और नीता ने यह साबित कर दिया कि महिलाएं सिर्फ घर-गृहस्थी ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकती हैं।

खास बात यह है कि शोभा धाकरे कोंडागांव में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं, जबकि नीता नेताम अपनी बेकरी संचालित करती हैं। दोनों ने अपने व्यवसाय और कठिन अभ्यास को साथ लेकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

इनकी सफलता में ‘मेन ऑफ स्टील जिम’ का बड़ा योगदान रहा। ट्रेनर मयंक पटेल, मैनेजर विष्णु पम्मार और जिम मालिक उल्लास भंज के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ने दोनों खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

खिलाड़ियों की प्रोफाइल:

शोभा धाकरे (45 वर्ष)
निवासी: फॉरेस्ट कॉलोनी (नाका), कोंडागांव

बॉडी वेट: 62 किग्रा
उपलब्धि: 4 स्टेट व 1 नेशनल में सहभागिता; पहला इंटरनेशनल मुकाबला और सीधे गोल्ड

नीता नेताम (31 वर्ष)

निवासी: शहीद भगत सिंह वार्ड 18, सरगीपाल पारा, कोंडागांव

बॉडी वेट: 64.58 किग्रा

दोनों की इस उपलब्धि से कोंडागांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने कहा कि शोभा और नीता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई