Cyber fraud: ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से रेलवे कर्मचारी को लगा लाखों का चूना, क्लिक करते ही मोबाइल हैक…..

ओवरस्पीड चालान के झांसे में फंसा पीड़ित, चार किस्तों में खाते से उड़े 2.85 लाख रुपये

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, (Cyber fraud) जहाँ एक रेलवे कर्मचारी की सतर्कता में मामूली चूक ने उन्हें ₹2,85,000 की भारी आर्थिक चपत लगा दी। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, साईं भूमि निवासी विवेक शुक्ला के मोबाइल पर 17 मार्च को यातायात विभाग के नाम से एक फर्जी ‘ओवरस्पीड चालान’ का मैसेज प्राप्त हुआ था। जैसे ही पीड़ित ने मैसेज में दिए गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल फोन पूरी तरह से हैक हो गया और साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया।

चार किस्तों में खाते से उड़े 2.85 लाख रुपये (Cyber fraud)

इसके बाद शातिर अपराधियों ने चार अलग-अलग किस्तों में कुल 2 लाख 85 हजार रुपये पार कर दिए। खाते से बड़ी रकम कटने का मैसेज मिलने पर जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते, तब तक ठग अपने मंसूबों में कामयाब हो चुके थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरवा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से ठगों के डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगालने शुरू कर दिए हैं…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई