पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने वाला CRPF जवान निकला जासूस, पहलगाम में थी तैनाती

दिल्ली। पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान मोतीराम जाट को लेकर नए खुलासे सामने आए हैं। मोतीराम की तैनाती जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में थी, जहां 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। हमले से ठीक छह दिन पहले ही उसका ट्रांसफर कर दिया गया था, जिससे संदेह और गहरा गया है।

मोतीराम जाट CRPF की 116वीं बटालियन में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पद पर था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे 26 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह 2023 से पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों को देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां दे रहा था और इसके बदले उसे पैसे भी मिलते थे।

NIA की जांच में खुलासा हुआ है कि मोतीराम सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी एजेंट्स के संपर्क में आया था और सुरक्षा से जुड़े डिटेल्स लीक कर रहा था। CRPF की आंतरिक जांच में उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों में गंभीर गड़बड़ियां पाई गईं, जिसके चलते उसे नियम उल्लंघन का दोषी मानते हुए NIA को सौंप दिया गया। 21 मई को उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई