सीआरपीएफ जवान ने नक्सल पीड़ित युवती से रचाई शादी, जवान खूंखार नक्सली हिड़मा के गांव में है पोस्टेड, युवती के पिता का नक्सलियों ने किया था मर्डर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक सीआरपीएफ के एक जवान ने नक्सल पीड़ित एक युवती से शादी कर ली है। जवान खूंखार नक्सली हिड़मा के गढ़ में पोस्टेड है। नक्सल पीड़ित युवती और सीआरपीएफ के जावान के शादी की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। दरअसल मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्ग्रत कन्या विवाह का आयोजन किया गया था। दंतेवाड़ा के मेढ़का दोबरा मैदान में जिलेभर से 220 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
यहां सीआरपीएफ के जवान ने भी नक्सल पीड़ित युवती के साथ सात फेरे लिए। इन दोनों की शादी क्षेत्र में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। जवान खूंखार नक्सली हिड़मा के पूवर्ती गांव में खुले कैंप में पदस्त है। वह छुट्टी लेकर दंतेवाड़ा आया था, जहां उसने नक्सल पीड़ित युवती से शादी की। वधु लक्ष्मी कटेकल्याण ब्लॉक के नक्सल प्रभावित गांव महारकरका की रहने वाली है। जबकि सीआरपीएफ जवान भी दंतेवाड़ा जिले का रहने वाला है।
साल 2018 में नक्सलियों ने लक्ष्मी के पिता की हत्या कर दी थी। वही कुछ समय बाद लक्ष्मी की मां की भी मौत हो गई थी। लक्ष्मी का कहना है, उसे गर्व है कि उससे जिसकी शादी हो रही है वह देश की सुरक्षा में तैनात है। नक्सली के गढ़ में सेवाएं दे रहा है। लक्ष्मी अनाथ है, ऐसे में कन्यादान पंचायत के सचिव ने किया। वधु को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 35 हजार रुपये का लाभ भी दिया गया।





