‘क्रिमिनल जस्टिस 4 का टीजर रिलीज,नया केस, नए किरदार

जियो-हॉटस्टार पर जल्द ही एक नई वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ (Criminal Justice 4) का आगाज होने वाला है, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। इस सीरीज के पहले तीन सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अब चौथे सीजन का इंतजार भी समाप्त होने वाला है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो-हॉटस्टार ने हाल ही में इस शो का टीजर जारी किया है, जिसमें पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) एक बार फिर से वकील माधव मिश्रा के किरदार में नजर आएंगे।
‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ टीजर: नया केस, नए किरदार
टीजर में पंकज त्रिपाठी एक नए और जटिल केस को सुलझाते हुए दिख रहे हैं। इस बार वह एक फैमिली मैटर में उलझे हुए हैं, जहां उनका सामना श्वेता बसु प्रसाद और सुरवीन चावला (Surveen Chawla) से होगा। सुरवीन चावला के शो में एंट्री के साथ ही एक नया मोड़ आ जाता है। टीजर की शुरुआत में सुरवीन चावला माधव मिश्रा से कहती हैं, “मुझे एक वकील की जरूरत है”, और फिर पूरा मामला सामने आता है, जिसमें क्रिमिनल मोहम्मद जीशान अय्यूब मर्डर के आरोप में फंसा हुआ है।
क्रिमिनल जस्टिस 4: रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म
टीजर के साथ-साथ मेकर्स ने ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। यह सीरीज 22 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। दर्शकों को अब बस 22 मई का इंतजार करना है, जब यह सस्पेंस, थ्रिल और रोमांच से भरी वेब सीरीज उनका मनोरंजन करेगी।
पंकज त्रिपाठी का प्रभावशाली अभिनय
‘क्रिमिनल जस्टिस’ के हर सीजन में पंकज त्रिपाठी के अभिनय की सराहना की गई है, और इस बार भी उनके किरदार माधव मिश्रा को लेकर दर्शकों में काफी उम्मीदें हैं। वह अपने अभिनय से हर बार इस शो को एक नए स्तर पर ले जाते हैं, और यह सीजन भी किसी तरह से कम नहीं होने वाला है।





