Crime news : रंग लगाने से नाराज हुआ वाहन चालक, युवक को 200 मीटर दूर तक घसीटा

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां रंग लगाने से नाराज पिकअप वाहन चालक ने युवक को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। तो वहीं, कई और युवक वाहन की चपेट में आते-आते बचे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

यह मामला होली के दिन का है, जब अशोका गार्डन इलाके में रंग खेल रहे युवकों ने रास्ते से गुजर रहे पिकअप वाहन चालक को जबरदस्ती रंग लगा दिया। फिर क्या था गुस्से में नाजार पिकअप वाहन चालक ने गाड़ी आगे बढ़ाकर अचानक तेज़ी से रिवर्स की, जिससे कई और युवक चपेट में आते-आते बचे। तो वहीं, एक युवक वाहन की चपेट में आ गया, टक्कर लगने के बाद वह अगले टायर के नीचे आया और फंस गया। युवक को चपेट में लेने के बाद भी आरोपी ड्राइवर तेजी से गाड़ी चलाता रहा।

लगभग 200 मीटर दूर एक ब्रेकर पर टायर में फंसा युवक निकल पाया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद साफ होगा कि केस हिट एंड रन का है या हत्या का।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button