कमीशन विवाद के बीच दिल्ली रवाना हुए क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, शिकायत और खंडन दोनों सामने

रायपुर।  छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके खिलाफ हाल ही में 3 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप लगे थे। वेंडरों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इसकी शिकायत की थी। सूत्रों का दावा है कि यह मामला अब दिल्ली तक पहुंच चुका है।

शिकायत के अनुसार, वेंडरों ने आरोप लगाया कि भूपेंद्र सवन्नी अपने निजी सहायक वैभव दुबे के जरिए उनसे उन कार्यों पर भी कमीशन मांग रहे हैं, जो उनके कार्यभार संभालने से पहले ही आबंटित और पूर्ण हो चुके हैं। वेंडरों का कहना है कि भुगतान के बदले 3% कमीशन देने का दबाव डाला जा रहा है और रकम नहीं देने पर ब्लैकलिस्ट करने व नोटिस भेजने की धमकी दी जा रही है। इससे वेंडर खुद को मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं।

हालांकि, इस शिकायत पर छत्तीसगढ़ सोलर बिजनेस वेलफेयर एसोसिएशन ने सामने आकर सफाई दी है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोपों को निराधार, झूठा और फर्जी बताया है। उन्होंने दावा किया कि शिकायत गुमनाम और बिना किसी साक्ष्य के की गई है। न उसमें किसी व्यक्ति का नाम है और न ही संपर्क विवरण। एसोसिएशन का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा क्रेडा और उसके प्रमुख को बदनाम करने की साजिश है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली स्तर पर इस मामले की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और आगे की कार्रवाई क्या होती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई