सनकी पति ने आधी रात पत्नी की जिंदा जलाया, बाथरूम में मिला शव

बेमेतरा। बेमेतरा जिले में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सनकी पति ने आधी रात अपनी पत्नी को बाथरूम में जिंदा जलाकर मार डाला। इस पुरे घटनाक्रम के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी से पूछताछ करने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फरी गांव की है, जहां आरोपी दुर्गा विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी गंगोत्री विश्वकर्मा को जिन्दा जलाकर मार डाला। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्त में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।





