बीजापुर में नक्सलियों की IED विस्फोट की कायराना हरकत, STF जवान घायल

बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत की। भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र में गश्त पर निकली एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम पर नक्सलियों ने प्रेशर IED से हमला किया। विस्फोट में एक जवान घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, एसटीएफ की टीम एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी, तभी नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। साथियों ने तुरंत उसे मौके से निकालकर नजदीकी कैंप में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए चॉपर से रायपुर के हायर सेंटर भेजा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र मीना ने बताया कि घायल जवान की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आसपास के इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी और गतिविधियों की तलाश में जुटी हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई