चचेरे भाईयों ने बहन से किया गैंगरेप, पुलिस ने शिकायत के बाद किया गिरफ्तार

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां चचेरों भाइयों ने अपनी ही बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बीच-बचाव करने आई मां पर भी आरोपियों ने कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना धनोरा थाना क्षेत्र की है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई की सुबह पीड़िता अपनी मां और बहन के साथ घर के बाहर काम कर रही थी। तभी पीड़िता का चाचा भाईऔर एक नाबालिग मौके पर पहुंचे और जमीन के विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। इसी दौरान आरोपी पीड़िता को जबरन अपने घर ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया गया।

जब पीड़िता की मां उसे बचाने के लिए दौड़ी, तो आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर दिया। महिला के सिर से खून बहने लगा और वह मौके पर ही बेहोश हो गई। किसी तरह पीड़िता वहां से भाग निकली और थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और उसकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई