दादी की हत्या करने वाले पोते को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

गौरेला पेंड्रा मरवाही: पेंड्रा के कुड़कई गांव में दादी की हत्या पोते ने कर दी. अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनवाई पूरी होने के बाद आरोपी पोते को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक पैसे को लेकर अक्सर पोता दादी से विवाद किया करता था. हत्या वाले दिन भी पैसे की मांग को लेकर पोते ने विवाद किया. जब दादी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो पोते ने टंगिया मारकर दादी की हत्या कर दी. पूरी घटना 30 अक्टूबर साल 2023 की है. कोर्ट ने पोते को आजीवन कारावास और पांच हजार का जुर्माना भी लगाया.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button