Corporation Proceedings: बिलासपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई,
Corporation Proceedings: अनुमतिविहीन दुकानों पर चला सीलिंग का हथौड़ा

बिलासपुर नगर निगम आयुक्त के आदेशानुसार शहर में नक्शा उल्लंघन और अनुमति के विपरीत निर्माण पर की जा रही कार्रवाई के तहत दयालबंद से लेकर गुरूनानक चौक क्षेत्र तक बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें तीन दुकानों को सील किया गया। (Corporation Proceedings) गुरुद्वारा के पास दयालबंद क्षेत्र में विजय पटेल द्वारा नगर निगम की स्वीकृत योजना के विपरीत निर्माण किए जाने की पुष्टि होने पर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान को सील किया।
दयालबंद से गुरूनानक चौक तक अवैध निर्माण पर निगम की सख्ती, तीन दुकानों पर ताले.
इसी तरह गुरूनानक चौक क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने शेख गुलाम और प्राची मोटवानी द्वारा अनुमति के विपरीत निर्माण किए जाने पर दोनों दुकानों को भी निगम टीम ने बंद कर दिया। (Corporation Proceedings) नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर में अवैध निर्माण और स्वीकृत नक्शे के खिलाफ किए जा रहे बदलावों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसी स्थिति पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में अन्य व्यापारी या भवन स्वामी ऐसे निर्माण कार्यों से बचें





