भूपेश बघेल के बयान पर बवाल, बीजेपी ने कहा- सेना पर सवाल उठाना राहुल गांधी ने सौंपा है जिम्मा

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हालिया बयान पर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने तीखी आपत्ति जताई है। बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर राहुल गांधी और भूपेश बघेल का एक कार्टून जारी किया है।

पोस्ट के साथ लिखा गया है – “लगता है कि राहुल गांधी का सेना पर सवाल उठाने का कार्यभार अब भूपेश बघेल को मिला है।”

दरअसल, दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय (AICC) में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बघेल ने कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा,

“26 लोग मारे गए। क्या 4-5 आतंकी पकड़े गए? अगर नहीं, तो इसे सफल ऑपरेशन कैसे कहा जा सकता है? इस नाकामी की जिम्मेदारी कौन लेगा?”

भूपेश बघेल ने सरकार की कश्मीर नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा,

“लोग सरकार की गारंटी पर कश्मीर घूमने गए थे, परिवार के साथ गए थे, लेकिन ताबूतों में लौटे।”

बीजेपी ने इस बयान को सेना का मनोबल गिराने वाला बताया है और कांग्रेस पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता फैलाने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि सवाल पूछना देशहित में जरूरी है और शहीदों को न्याय दिलाना उनका कर्तव्य है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button