रायपुर में ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ को लेकर विवाद, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर में एक बार फिर विवादित पार्टी आयोजन को लेकर मामला गरमा गया है। शहर में “रेड रूम टेक्नो पार्टी” नाम से होने वाले एक कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर खुलेआम प्रचार किया जा रहा है, जिसे लेकर सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

जानकारी के मुताबिक, यह पार्टी शुक्रवार को “फर्जी कैफे” नामक स्थान पर शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होने वाली है। पार्टी की एंट्री और बुकिंग फीस 8 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक रखी गई है। वहीं कलाकारों से मुलाकात के लिए अलग से शुल्क लेने की बात भी सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी में नशे से जुड़े पदार्थ परोसे जाने की आशंका भी जताई जा रही है। इसके बाद आयोजन स्थल की बुकिंग और अनुमति प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

मामले को लेकर राजधानी के कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं।

इधर पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। ACP रमाकांत साहू ने कहा कि इस तरह के आयोजन की कोई आधिकारिक सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी प्रकार का अश्लील या अवैध आयोजन न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button