Controversy: मस्तूरी के स्कूल से शर्मनाक वीडियो वायरल- शिक्षिका ने प्रधान पाठिका पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Controversy: शिक्षा के मंदिर में विवाद शिक्षिका बोलीं- प्रधान पाठिका करती हैं मानसिक प्रताड़ना

बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। (Controversy) जहां एक शिक्षिका ने अपनी ही प्रधान पाठिका पर मानसिक उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। मामला अब जांच के दायरे में है।

शिक्षा के मंदिर में विवाद शिक्षिका बोलीं- प्रधान पाठिका करती हैं मानसिक प्रताड़ना

मस्तूरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गोपियापारा में शिक्षिका मंजुशिला सोनी ने अपने विद्यालय की प्रधान पाठिका सीमा यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। (Controversy) शिक्षिका ने थाना प्रभारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को लिखित आवेदन देकर शिकायत की है कि प्रधान पाठिका लगातार उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही हैं और गाली-गलौज तक कर रही हैं। इतना ही नहीं, शिक्षिका का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो उनके पास मौजूद है, जिसमें प्रधान पाठिका का अभद्र व्यवहार साफ दिखाई दे रहा है।यह मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। शिकायत के बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवराम टेंडर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मस्तूरी प्राथमिक स्कूल में विवाद, शिक्षिका ने दी थाने में शिकायत,Controversy

फिलहाल यह मामला पूरे शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ओर जहां शिक्षक बच्चों के भविष्य को संवारने का दायित्व निभाते हैं, वहीं ऐसे विवाद और अभद्र व्यवहार की घटनाएं शिक्षा जगत की छवि को धूमिल कर रही हैं।अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है। लेकिन इतना तय है कि इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई