Constable suspended: बिलासपुर के सरकंडा थाना में चली गोली, आरक्षक नवल तिवारी सस्पेंड….
ड्यूटी बदलते समय ड्रिल के दौरान बिना मैग्जीन निकाले दबा दिया ट्रिगर,

बिलासपुर के सरकंडा थाना में ड्यूटी बदलने के दौरान ड्रिल के समय एक बड़ी लापरवाही सामने आई, (Constable suspended) जब आरक्षक नवल तिवारी ने राइफल से मैग्जीन निकाले बिना ही ट्रिगर दबा दिया, जिससे अचानक गोली चल गई। गोली थाने की छत में जा लगी, गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
SSP रजनेश सिंह ने की कार्रवाई, (Constable suspended)
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हथियार हैंडलिंग में लापरवाही बरती गई थी। घटना के बाद विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो और थानों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके…..





