Conspiracy exposed: महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूटकांड और ‘सुपारी किलिंग’ की साजिश का भंडाफोड़

यूपी-दिल्ली के 7 खूंखार आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के जेवर, नकदी और हथियारों का जखीरा बरामद....

​बिलासपुर न्यायधानी की पुलिस ने (Conspiracy exposed) महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर जानलेवा हमला कर करोड़ों की लूट करने वाले एक बेहद खतरनाक अंतरराज्यीय गिरोह को बेनकाब किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के मुख्य सरगनाओं सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें विनोद उर्फ बिन्नू प्रजापति (अनूपपुर), करीम खान (बरेली), विजय लाम्बा (नई दिल्ली), मोनू उर्फ राहुल (नोएडा) और उनके स्थानीय मददगार इरफान अली, नारद उर्फ सुमित श्रीवास व राजू सोनकर शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में लूटा गया सामान और हथियार बरामद किए हैं, जिसमें 5 लाख 33 हजार रुपये नगद, 6 धारदार चाकू, 1 देसी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस, 6 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई महिन्द्रा स्कार्पियो, मारुति इको व रिनॉल्ड क्विड कार शामिल है…

Conspiracy exposed

महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूटकांड और ‘सुपारी किलिंग’ की साजिश का भंडाफोड़, (Conspiracy exposed)

पुलिस की गहन पूछताछ में इस गिरोह के खूंखार इरादों और ‘सुपारी किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली साजिश का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि बिलासपुर के ही राजू सोनकर का दयालबंद निवासी सब्जी व जमीन कारोबारी बंधु मौर्य के साथ पुराना प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते राजू सोनकर ने बंधु मौर्य की हत्या कराने के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी तय की थी, जिसमें 6 लाख रुपये एडवांस के तौर पर गिरोह को दिए गए थे।

गिरोह के सदस्यों को इसी काम के लिए दिल्ली और यूपी से खास तौर पर बुलाया गया था। गिरोह ने 18 दिसंबर 2025 को बंधु मौर्य की रेकी कर उन पर पिस्टल तानकर गाड़ी रुकवाने और हत्या की कोशिश भी की थी, लेकिन कारोबारी के सूझबूझ से भाग निकलने के कारण यह बड़ी साजिश नाकाम हो गई थी।

​हत्या के प्रयास में विफल होने के बाद, गिरोह ने शहर में लूटपाट और डकैती का सिलसिला शुरू किया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने होटल कारोबारी ‘नेटी’ को लूटने का भी प्रयास किया था और सदर बाजार की एक ज्वेलरी शॉप की तिजोरी उड़ाने की पूरी रणनीति तैयार कर ली थी, जिसके लिए वे त्यौहार के शोर-शराबे का इंतजार कर रहे थे। अंततः 17 फरवरी को आरोपियों ने महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक को निशाना बनाया और उन पर हथौड़ी व कट्टे की बट से प्राणघातक हमला कर 2 किलो से अधिक सोना और लाखों की नकदी लूट ली।

बिलासपुर पुलिस की विशेष टीमों ने सीसीटीवी और तकनीकी इनपुट के आधार पर पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में घेराबंदी की और बदमाशों को धर दबोचा। इस बड़ी कामयाबी पर रेंज आईजी और एसएसपी ने पूरी टीम की सराहना करते हुए इनाम की घोषणा की है……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई