कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव, पुलिस से जमकर हुई धक्का मुक्की

धमतरी। जिले में बढ़ता अपराध ग्राफ और धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ता ने घेराव के दौरान बेरीकेट्स तोड़ दिए और इस वजह से पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई। 

शुक्रवार को जिले में हुए प्रदर्शन धमतरी विधायक ओमकार साहू के नेतृत्व में किया गया। मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक साहू ने बताया, कि बीते दिनों पहले धमतरी शहर में चाकू बाजी,अवैध प्लाटिंग, अवैध नशा खोरी सहित चार अन्य मांगों पर ज्ञापन सौप कर चेतावनी दी गई थी। चेतावनी देने के बाद भी अफसरों ने मामला संज्ञान नहीं लिया, इसलिए घेराव किया गया है।  

इन मांगों को लेकर किया गया था प्रदर्शन 

  • इस वर्ष धान के खरीदी 3100 से बढ़कर 3217 रुपए की जाए। 
  • धमतरी जिला में लगातार चाकू बाजी की घटनाएं घटित हो रही है, लचर और बदहाल कानून व्यवस्था में सुधार किया जाए।
  •  छत्तीसगढ़ की जीवनदायनी महानदी में लगातार अवैध रेत उत्खनन के साथ ओवरलोड वाहनों का परिचालन जारी है।  तत्काल अवैध रेत खनन पर रोक लगाया जाए।
  •  राष्ट्रीय राजमार्ग 30 मरौद टोल प्लाजा धमतरी में निजी वाहन सीजी 05 (नॉन कमर्शियल) से टोल टैक्स वसूला जा रहा है  मरौद टोल प्लाजा में CG05 (नॉन कमर्शियल) टोल फ्री किया जाए।
  • नगर निगम क्षेत्र के महिमा सागर  वार्ड में कई रेलवे प्रभावित परिवार घर से बेघर हो गए हैं आवास निर्माण का कार्य जल्द प्रारंभ कर प्रभावितो को राहत प्रदान किया जाए।
  • धमतरी शहर सहित आसपास क्षेत्र में नियम विरुद्ध जारी अवैध प्लाटिंग पर तत्काल रोक लगाया जाए।
  •  प्रधानमंत्री आवास योजना में आय-जाति प्रमाण पत्र पर रोक लगाया जाए।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button