वेदांता प्लांट हादसे पर कांग्रेस का हमला,बैज ने कहा-‘लापरवाही से गई जान, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए’

रायपुर। वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे घोर लापरवाही का नतीजा बताते हुए कहा कि अगर कांग्रेस का जांच दल मौके पर नहीं पहुंचता, तो मामले में लीपापोती हो जाती।

बैज ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और अन्य नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में औद्योगिक हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार बनने के बाद हर कुछ महीनों में बड़े हादसे हो रहे हैं और पिछले ढाई साल में 300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

कांग्रेस नेताओं ने प्लांट का निरीक्षण करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि पुराने और जंग लगे उपकरणों के साथ प्लांट चलाया जा रहा था। बॉयलर ब्लास्ट को लेकर भी उन्होंने प्रेशर लिमिट और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई।

वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि इतने बड़े हादसे के बावजूद सामान्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कड़ी धाराएं लगाने और हाईकोर्ट के सिटिंग जज से न्यायिक जांच कराने की मांग की।

इसके साथ ही कांग्रेस ने यूसीसी (Uniform Civil Code) के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। दीपक बैज ने कहा कि यह कानून आदिवासी अधिकारों के खिलाफ है और इससे उनके जमीन व पारंपरिक अधिकारों पर असर पड़ सकता है।

कांग्रेस ने साफ कहा कि वह महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती है, लेकिन परिसीमन और अन्य मुद्दों पर सरकार को स्पष्टता लानी चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई