अंबिकापुर नगर निगम के कांग्रेस महापौर प्रत्याशी ने कहा कांग्रेस का रिपीट होना तय…

अंबिकापुर नगर निगम में 1,21000 से अधिक मतदाताओ ने महापौर और पार्षदों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है। अंबिकापुर नगर निगम में 48 वार्डो के लिए 143 पोलिंग बूथ में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक जारी रहा। भाजपा से महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत और कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी डॉ अजय तिर्की ने भी मतदान कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने अपील करते रहे।

बता दें कि दोनों प्रत्यशियों ने अपनी अपनी पार्टी के जीत के दावे किए। इधर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने भी मतदान कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने की बात कही।  मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा पर टीएस सिंह देव ने आरोप लगाया। भाजपा ने सड़को को लेकर लोगो के बीच दुष्प्रचार किया, जो सड़के खराब थी ओ एनएच की सड़क थी। अंबिकापुर नगर निगम में पिछले 10 सालो में अच्छा काम हुआ है। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर नगर निगम सीट के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओ ने काम किया हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…