बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे कांग्रेस नेता, भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना

फिरोजपुर। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल ने फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। यहां नेताओं ने पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां सुनीं।

इस दौरान भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के उस बयान की निंदा की, जिसमें कहा गया था कि बाढ़ का कारण खनन है। बघेल ने सवाल उठाया कि डैम के गेट आखिर पहले कब खोले गए और अब कब खोले गए? इतना पानी एक साथ क्यों छोड़ा गया?

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री को इन सवालों का जवाब देना चाहिए, ताकि सच सामने आ सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई