दिल्ली विधानसभा चुनाव: आप को कांग्रेस ने दिया झटका, दो पूर्व विधायक ने थामा हाथ

दिल्ली। विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को प्रदेश कांग्रेस ने करारा झटका दिया है। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक आसिम अहमद खान और पूर्व विधायक कर्नल देवेंद्र सिंह सहरावत ने सोमवार देर रात को कांग्रेस दामन थाम लिया।

इन दोनों नेताओं को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी काजी निजामुद्दीन, एआईसीसी सचिव दानिश अबरार और सुखविंदर सिंह डैनी ने पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। कर्नल देवेंद्र सिंह सहरावत कर्नल देवेंद्र सिंह सहरावत ने 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर दक्षिणी दिल्ली की बिजवासन विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। आसिम अहमद खान आसिम अहमद खान ने भी 2015 में मटिया महल विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। आपको बता दे, कि आम आदमी पार्टी में प्रत्याशियों के चयन के बाद लगातार बगावत जारी थी। सोमवार को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। लिस्ट जारी होने के बाद पूर्व विधायको द्वारा कांग्रेस ज्वाइंन करने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक हुई है। 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई