Congress Blockade : बिलासपुर में कांग्रेस का राज्यव्यापी चक्काजाम नेशनल हाईवे पर किया प्रर्दशन

Congress Blockade :बिलासपुर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने किया प्रर्दशन

Congress Blockade : बिलासपुर में कांग्रेस का राज्यव्यापी चक्काजाम नेशनल हाईवे पर किया प्रर्दशन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन जारी रखा है। (Congress Blockade) बस्तर से सरगुजा तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया। प्रदेश भर में आर्थिक नाकेबंदी की गई। इसी कड़ी में बिलासपुर के पेंड्रीडीह हरदी स्थित बिलासपुर रायपुर नेशनल हाइवे में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की उपस्थिति में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया।

Congress Blockade :बिलासपुर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने किया प्रर्दशन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को प्रदेश भर में एक साथ प्रदर्शन किया गया। बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी ने नेशनल हाईवे 130 पर पेंड्रीडिह हरदी बायपास में चक्काजाम किया।इस दौरान कांग्रेसियों ने ईडी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। छत्तीसगढ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणदास महंत भी बिलासपुर के प्रर्दशन में शामिल हुए। यहां पहुंचते ही महंत ने कहा- अडाणी और भाजपा के खिलाफ यह आर्थिक नाकेबंदी है। सड़क जाम कर कांग्रेसियों द्वारा विरोध किया जा रहा हैं। प्रर्दशन में महंत समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। चरणदास महंत ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों का निजी लाभ के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है। सरकार की विफलताओं,गलत नीति, कमियों को उजगार करने वाले विपक्षी आवाज को दबाने द्वेषपूर्ण असंवैधानिक कृत्य भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश की जल, जंगल, जमीन को अडानी जैसे उद्योगपतियों के हवाले कर दी गई है। शासकीय संस्थाओं को निजी हाथों में दिया जा रहा है और विरोध करने वालों पर झूठा केस लगाकर उन्हें प्रताड़ित करने का काम भाजपा कर रही है।

Congress Blockade : भाजपा ने पूरे प्रदेश में लूट मचा रखी है।

एजेंसियों के दुरूपयोग एवं ईडी के द्वेषपूर्ण कार्रवाई का विरोध करने वाले विपक्ष के नेताओं को टारगेट करने के खिलाफ पूरे छत्तीसगढ़ में आर्थिक नाकेबंदी की गई। (Congress Blockade) कोटा विधायक और कार्यक्रम के जिला प्रभारी अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों के साथ बिलासपुर रायपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर चक्काजाम किया और भाजपा विरोधी नारे लगाए। विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भारत को सिर्फ चार गुजराती चला रहे हैं जिसमें दो बेच रहे हैं और दो खरीद रहे हैं। जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि सरकार की विफलताओं,उसकी कमियों को उजगार करने, शासन की गलत नीतियों का विरोध करने वाले, जनता की आवाज उठाने वाले विपक्षी नेताओं को डराने और उनकी आवाज को दबाने द्वेषपूर्ण असंवैधानिक कृत्य भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। भाजपा ने पूरे प्रदेश में लूट मचा रखी है।

Congress Blockade : चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए कांग्रेस ने यह विरोध प्रदर्शन तय किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां (ED) और भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। (Congress Blockade) बता दें कि 18 जुलाई को पूर्व सी एम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए कांग्रेस ने यह विरोध प्रदर्शन तय किया। पार्टी की महिला महामंत्री शिल्पी तिवारी ने बताया कि भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया है। दोपहर 12 से 2 बजे तक यहां चक्का जाम किया गया।प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती हैं यहां स्टॉपर, बैरिकेट्स लगाए गए थे। महिला पुलिस कर्मियों की भी प्रदर्शन स्थल पर ड्यूटी लगी रही। प्रदर्शन स्थल पर एडिशनल एसपी और सीएसपी रैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई