Conflict again in Congress: टीएस सिंहदेव के सामने भिड़े विधायक और ग्रामीण अध्यक्ष, शहर और ग्रामीण अध्यक्ष ने की विधायक के निष्कासन की मांग

Conflict again in Congress (बिलासपुर) : नगरीय निकाय चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस में अंतर्कलह बढ़ गया है। अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार करने वालों पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यवाही क्या शुरू कर दी आरोप प्रत्यारोप के साथ जिले के बड़े नेताओं के बीच तल्खी बढ़ गई है। कोटा विधायक के बयान के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के दोनों अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर अटल श्रीवास्तव को कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग कर दी है। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वालों को पार्टी से निष्कासित करने की जिला कांग्रेस कमेटी की कार्रवाई पर अब कोटा के विधायक अटल श्रीवास्तव भी कूद गए हैं।

उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यवाही को गलत तरीके से व्याख्या कर दी है। जिसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी और विजय पांडेय ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निष्कासन की मांग कर दी है। जिले के दोनों अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर पत्र कांग्रेस कमेटी को भेज दिया है। चुनाव के बाद निष्कासन की कार्रवाइयों को जिला अध्यक्षों ने नियमत: कार्रवाई करना बताया है।इधर की गई कार्यवाइयों से नाराज कोटा विधायक ने मीडिया में गलत बयानबाजी कर दी है जिससे जिला संगठन को यह अच्छा नहीं लगा।

इसीलिए कोटा विधायक के बयान को अनुशासनहीनता मान कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से कार्यवाही की मांग करने वाला पत्र प्रदेश कार्यालय भेज दिया गया है। कांग्रेस में बड़े नेताओं के बीच छिड़ी इस जंग से आने वाले समय में कांग्रेसियों में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा यह तो समय ही बताएगा। मगर वर्तमान में कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय बर्बाद करने में पूरी तरह से कांग्रेस के ही नेता जुट चुके हैं। अब देखना होगा कि प्रदेश संगठन इस मामले में आगे क्या निर्णय लेता है।

01

02

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई