Compensation Scam : भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी, पूर्व तहसीलदार और पटवारी पर FIR ।

Compensation Scam : मुआवजा घोटाले से रुका हाईवे का काम, सरकार को आर्थिक नुकसान ।

Compensation Scam : भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी, पूर्व तहसीलदार और पटवारी पर FIR ।

बिलासपुर। बिलासपुर में भारतमाला परियोजना से जुड़े भू-अर्जन मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। (Compensation Scam) ग्राम ढेंका में मुआवजा वितरण में अनियमितता को लेकर तत्कालीन तहसीलदार डी.के. उइके और तत्कालीन हल्का पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कार्रवाई जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। इस मामले में शासन को आर्थिक क्षति के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Compensation Scam : मुआवजा घोटाले से रुका हाईवे का काम, सरकार को आर्थिक नुकसान ।

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ए बिलासपुर–उरगा मार्ग के लिए भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण किया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम ढेंका में भू अर्जन और मुआवजा प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। राजस्व रिकॉर्ड में कूटरचना और फर्जी नामांतरण-बंटवारे के जरिए अधिक मुआवजा राशि गबन की गई। मामले की शिकायत पर कलेक्टर ने जिला स्तरीय जांच समिति गठित कर जांच कराई, जिसमें गड़बड़ी की पुष्टि हुई

Compensation Scam :जनता को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन तहसीलदार डी.के. उइके और पटवारी सुरेश मिश्रा के खिलाफ वर्तमान तहसीलदार राहुल शर्मा ने तोरवा थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों पर IPC की धारा 34, 420, 467, 468, और 471 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस भ्रष्टाचार के चलते न सिर्फ शासन को करोड़ों का नुकसान हुआ, बल्कि हाईवे निर्माण भी रुक गया है, जिससे जनता को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई