Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कलेक्टर का एक्शन, रेवेन्यू डिपार्टमेंट की बैठक में लगाई फटकार, इनको थमाया नोटिस…

राजस्व न्यायालय (Revenue Court) में लंबित प्रकरणों (Pending Case) के निराकरण में तेजी लाने के लिए बलौदा बाजार (Baloda Bazar) कलेक्टर के नेतृत्व में राजस्व विभाग (Revenue Department) के कामकाज की समीक्षा बैठक (Review Meeting) हुई. बैठक में कामकाज पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर (Collector Baloda Bazar) दीपक सोनी ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को कार्य पद्धति में आवश्यक सुधार लाने के निर्देश दिए. इस दाैरान कामकाज में लापरवाही बरतने के चलते 4 पीठासीन के वाचक यानी रीडर को कारण बताओं नोटिस (Show Cause Notice) जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है.

कौन-कौन थे बैठक में?

इस बैठक में जिले के सभी राजस्व न्यायालय के पीठासीन, नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar) , तहसीलदार (Tehsildar), एसडीएम (SDM), शाखा प्रभारी डिप्टी और संयुक्त कलेक्टरों सहित उनके रीडर उपस्थित थे. इनमें से 4 रीडर जिनमें एसडीएम सिमगा के सहायक ग्रेड 2 संतोष ध्रुव, तहसील सिमगा के सहायक ग्रेड 3 दिगेंद्रर गंधर्व, तहसील लवन से सहायक ग्रेड 3 आशुतोष प्रधान और उपतहसील निपनिया के सहायक ग्रेड 3 दिनेश ध्रुव को नोटिस जारी किया गया है.

कलेक्टर ने दो टूक कहा कि राजस्व का मामला आम आदमी से सीधा जुड़ा हुआ होता है. इन प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए. सभी प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के भीतर ही होना चाहिए. इस दौरान कलेक्टर ने नामांतरण, अविवादित बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, भू-अर्जन, भू-भाटक, सीमांकन जैसे प्रकरणों का भी विस्तृत समीक्षा की. कलेक्टर सोनी ने सभी रिकार्ड को अनिवार्य रूप से दुरस्त और सभी प्रकरणों को शत प्रतिशत ई कोर्ट में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.

सप्ताह में एक दिन होगी पटवारियों की बैठक

कलेक्टर दीपक सोनी ने सप्ताह में एक दिन पटवारियों का नियमित बैठक कर कार्य की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही सभी कार्यालयों में कामकाज सुबह 10:30 बजे ही शुरू करने और कार्यालय के साथ पूरे परिसर का नियमित रूप से साफ सफाई रखने के निर्देश दिए हैं.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई