कलेक्टर ने गिरौदपुरी में सामुदायिक भवन का निरीक्षण, गुणवत्ता में कमी पर एसडीओ को नोटिस

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी बुधवार को गिरौदपुरी पहुंचे और लोक निर्माण विभाग द्वारा बन रहे बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य समय पर पूरा न होने और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने भवन के पेंटिंग समेत बाकी बचे कार्य जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने अलग-अलग कमरों, किचन और बाथरूम की गुणवत्ता भी जांची। निरीक्षण के दौरान कुछ दीवारों में दरार और अन्य मरम्मत योग्य कार्य पाए गए, जिन्हें तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए।

करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस भवन में 5 कमरे, 2 डॉर्मेटरी, मंच, किचन और पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग बाथरूम की सुविधा होगी। फिलहाल पेंटिंग का काम जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई