कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक, जल्द और संवेदनशील समाधान पर दिया जोर

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। इसमें सभी एसडीएम और तहसीलदार शामिल हुए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग सीधे लोगों के जीवन से जुड़ा होता है। लोग अपने घर, खेत, बंटवारा, जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कामों के लिए जल्द समाधान की उम्मीद रखते हैं। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन कामों को समय पर और संवेदनशीलता के साथ पूरा करें।

कलेक्टर ने सुशासन तिहार के तहत मिले सभी आवेदनों का समय पर निराकरण करने को कहा। साथ ही उन्होंने जून-जुलाई के राजस्व पखवाड़ा में लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी कानून-व्यवस्था से जुड़े कामों में भी व्यस्त रहते हैं, लेकिन मूल राजस्व कार्यों को प्राथमिकता दें। हर अधिकारी को कोर्ट का समय तय करना चाहिए और लोक सेवा गारंटी के तहत तय समय सीमा में कार्य पूरे करने चाहिए।

बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई:

डिजिटल हस्ताक्षर और भुईंया सॉफ्टवेयर का उपयोग

अतिक्रमण, वृक्ष कटाई, नामांतरण, सीमांकन, भू-अर्जन जैसे मामलों का समाधान

जाति, निवास और आय प्रमाण पत्रों की प्रगति

राजस्व रिकॉर्ड में आधार और मोबाइल नंबर की एंट्री

चिटफंड कंपनियों और पीडीएस संचालकों से वसूली

नजूल भूमि पर पात्र हितग्राहियों को मालिकाना हक देना

कलेक्टर ने कहा कि समाधान हो चुके प्रकरणों को रिकॉर्ड रूम में जमा करें और वन अधिकार पट्टा, पेयजल, राशन दुकान, छात्रावास, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के लिए विभागों के बीच आपसी समन्वय से काम करें।

अंत में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें और “प्रशासन आपके द्वार” जैसी योजनाओं के माध्यम से लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई