Good Governance Tihar: सुशासन तिहार को लेकर कलेक्टर ने की प्रेसवार्ता, सीएम साय होंगे शामिल

Good Governance Tihar: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा चलाए जाए रहे सुशासन तिहार के पहले चरण की समाप्ति के बाद अब द्वितीय चरण की शुरुआत सोमवार से होनी है।इसे लेकर रविवार को बिलासपुर सभाकक्ष मंथन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया।इस मौके पर उन्होंने प्रथम चरण में बिलासपुर जिले में कुल 2,02,581 मांग एवं 5857 शिकायत यानि कुल 2,08,438 आवेदन प्राप्त हुए हैं, इनमें से 1,70,739 मांगो एवं 2996 शिकायतों का निराकरण किया गया है जिसका प्रतिशत लगभग 83% है। जबकि शेष बचे हुए मांगों का निराकरण शिविर में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कलेक्टर ने बताया कि आमजनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शासकीय योजनाओं की समीक्षा और निगरानी, विकास कार्यों में तेजी लाना, और जनता, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। जिसके लिए सोमवार से इस सुशासन तिहाड़ के द्वितीय चरण की शुरुआत हो रही है इसके अलावा इस चरण में मुख्यमंत्री प्रभारी मंत्री और मंत्री भी जिले में पहुंचेंगे और पत्रकार सहित जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का निदान करेंगे प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुशासन तिहार के संबंध में बारीकी से जानकारी उपलब्धकराई गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button