कलेक्टर अवनीश शरण का तबादला, बिलासपुर में डेढ़ साल की यादगार पारी

बिलासपुर: जिले के कलेक्टर अवनीश कुमार शरण का तबादला हो गया है। अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में उन्होंने जो काम किए, वो लोगों को लंबे समय तक याद रहेंगे।
कलेक्टर शरण ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने बिलासपुर में रहते हुए विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराया। इसके साथ ही जिले के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए भी कई अहम कदम उठाए।
उन्होंने जिला प्रशासन की पूरी टीम को धन्यवाद दिया और सभी को आगे भी निष्ठा और लगन से काम करने की सलाह दी, जिससे आम जनता के बीच शासन और प्रशासन की सकारात्मक छवि बनी रहे।
अवनीश शरण की कार्यशैली, मेहनत, समर्पण और मजबूत नेतृत्व में जिले ने कई नई उपलब्धियां हासिल कीं। इससे पहले भी वे बिलासपुर में नगर निगम आयुक्त के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कलेक्टर बनने के बाद जब वे फिर से बिलासपुर लौटे, तो जनदर्शन के माध्यम से आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका त्वरित समाधान भी किया।
उनका नेतृत्व लोगों के दिलों में खास जगह बना गया है। कलेक्टर के रूप में उनका कार्यकाल बिलासपुर वासियों के लिए हमेशा यादगार रहेगा।





