Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, उत्तर के जिलों में शीत लहर की आशंका

बिलासपुर। प्रदेश में मौसम ने अब करवट ले ली है। दिन में हल्की धूप के बावजूद रातों में सर्दी बढ़ने लगी है। उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। अंबिकापुर और आसपास के क्षेत्रों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने रविवार को सरगुजा और कोरिया जिलों के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूरी तरह लौटने के बाद नवंबर में तापमान में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। साफ आसमान और सूखी हवाओं के कारण दिन गर्म जबकि रातें ठंडी हो रही हैं। विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन रात का पारा और नीचे जा सकता है।

राजधानी रायपुर में भी सुबह और शाम के समय ठंड का असर महसूस हो रहा है। वहीं न्यायधानी बिलासपुर में शनिवार की रात तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अब्दुल सिराज खान के अनुसार उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं तापमान को और गिरा सकती हैं। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे नवंबर आगे बढ़ेगा, हवा शुष्क होगी और सर्दी और तेज महसूस होगी।

ठंड के इस बदलाव से शहर के पार्कों में सुबह-सुबह टहलने और व्यायाम करने वालों की भीड़ बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि यह मौसम स्वास्थ्य के लिए अनुकूल है। दूसरी ओर, बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। स्वेटर, जैकेट और कंबलों की बिक्री में तेजी आई है।

वीकेंड पर लोग कानन पेंडारी, रतनपुर और कोटा जैसे ठंडे पर्यटन स्थलों पर घूमने निकल रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार नवंबर में ठंड की तीव्रता पिछले वर्षों जैसी ही रहने की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई